फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Clash during Eid Miladunnabi procession, two injured by bullets

Rampur News: ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान भिड़ंत, दो को लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Clash during Eid Miladunnabi procession, two injured by bullets
शाहबाद सीएचसी में घायल पक्ष का जाकिर पुलिस को जानकारी देता हुआ। संवाद - फोटो : mathura
सैफनी/शाहबाद। सैफनी थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शुक्रवार शाम रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि पहले मारपीट हुई और फिर फायरिंग हो गई। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जाकिर ने बताया कि करीब पांच बजे जुलूस के दौरान उनके चचेरे भाई शाह आलम को दूसरे पक्ष के लोगों ने घेरकर मारना शुरू कर दिया। शाह आलम के परिवार के लोग उसे बचाने दौड़े तो दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग में उस्मान के हाथ में गोली लगी और सलमान के सिर में छर्रे धंस गए है। इसके अलावा नन्हू और यूसुफ को गंभीर सिर में चोटें आईं है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से शाहबाद सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर शाहबाद पुलिस के साथ-साथ सैफनी थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया है।

----------------------------------

रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

जाकिर ने बताया कि करीब 20 दिन पहले रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। तब पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों का शांति भंग में चालान किया था। अब फिर से यह मामला तूल पकड़ गया, जिसका गंभीर परिणाम आया है।
---------------------
सैफनी के किशनपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
-अतुल श्रीवास्तव, एएसपी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed