फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   City's power cut for 11 hours due to rain

Rampur News: बारिश से 11 घंटे गुल रही शहर के कई इलाकों की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
City's power cut for 11 hours due to rain
रामपुर। रामपुर शहर में झमाझम बारिश के बीच बुधवार रात एक बजे से बिजली सप्लाई भी काफूर हो गयी। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी। रात भर पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। इस दौरान 11 घंटे सप्लाई ठप रही। दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद फिर तीन घंटे तक सप्लाई ट्रिपिंग करती रही। बारिश थमने के बाद हल्की उमस भी बढ़ने लगी।
विज्ञापन

बुधवार देर रात जब झमाझम बारिश शुरू हुई तो अचानक पूरे शहर की बिजली सप्लाई भी ठप हो गयी। हर गली मोहल्ले में अंधेरा छा गया। आधी रात में लोगों की आंख खुल गयी। इसके बाद सुबह तक इंतजार में बीती, लेकिन सुबह भी लोगों को बिजली न मिलने से पानी सप्लाई भी बाधित हो गयी। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गयी। दोपहर करीब एक बजे के आसपास बिजली सप्लाई आई, लेकिन इसके बाद दो बजे के आसपास फिर ट्रिपिंग करने लगी। अधिशासी अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि पेड़ गिरने से कई जगह की सप्लाई बाधित हुई है। इसके अलावा बारिश में फाल्ट होने की वजह से भी यह परेशानी आई है।
विज्ञापन



बारिश में गई बिजली 12 घंटे बाद भी नहीं आई
दढ़ियाल (रामपुर)। बृहस्पतिवार सुबह बारिश शुरू होने के कुछ देर बाद करीब पांच बजे नगर सहित क्षेत्र की बिजली गायब हो गई, करीब 12 घंटे गुजरने के बाद शाम तक भी आई थी। हालांकि शाम करीब चार बजे दो-तीन बार बिजली ने झलक जरूर दिखाई थी, लेकिन फिर गायब हो गई। अवर अभियंता विजयपाल सिंह ने बताया कि टांडा से दढ़ियाल विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33 केवीए हाईटेंशन लाइन में बारिश के दौरान खराबी आ गई थी। बताया कि बारिश में कई स्थानों पर पेड़ों की डाल टकराने से लाइन के इंसुलेटर ब्लास्ट हो गए थे। पूरे दिन बारिश और बूंदाबांदी में काफी मशक्कत के बाद फाल्ट ढूंढकर उन्हें ठीक कराया गया है, जिसमें पूरा दिन लग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article