{"_id":"67d9c437813c0a8a5e007e2d","slug":"city-on-heaps-of-garbage-cleanliness-survey-starts-today-rampur-news-c-282-1-rmp1001-141655-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कूड़े के ढेर पर शहर, स्वच्छता सर्वेक्षण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कूड़े के ढेर पर शहर, स्वच्छता सर्वेक्षण आज से
Wed, 19 Mar 2025 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस में ओवरब्रिज के बराबर रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद
- फोटो : संवाद
रामपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर बुधवार से शहर की अग्नि परीक्षा शुरू होगी। स्वच्छ भारत मिशन की टीम सर्वे के लिए मंगलवार को रामपुर पहुंच गई। सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका का हाथ-पैर फूले हुए हैं। हालात ये हैं कि शहर में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। सर्वेक्षण से एक दिन पहले नगर पालिका को शहर की साफ-सफाई की सुध आई है।
देरी के चलते 2024 का सर्वे कार्य 2025 में हो रहा है। स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने होली से पहले रामपुर पहुंचकर टांडा और बिलासपुर का सर्वे किया था। सर्वे कार्य पूरा होेने के बाद सात सदस्यीय टीम मंगलवार को रामपुर पहुंच गई। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम बुधवार को अपना सर्वे कार्य शुरू करेगी और मंगलवार से टीम साफ-सफाई में जुटी हुई है। कई मोहल्लों में इस समय कूड़े के ढेर लगे हैं। डायमंड रोड, घेर मियां खां, घेर नज्जू खां, स्वार रोड समेत कई मोहल्ले गंदगी से पटे पड़े हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम पहले चरण में शहर का भ्रमण कर लोगों से स्वच्छता को लेकर सुझाव भी मांगेगी।
कई मानकों का आकलन करती है टीम
सर्वेक्षण के दौरान टीम कई मानकों पर सर्वे करती है। जिसमें खासतौर पर ओडीएफ प्लस, सफाई, शौचालय, जल सुविधाएं, डोर टू डोर कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण समेत कई चीजों का आकलन करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करती है। जिसके बाद दिल्ली से रैंकिंग घोषित होती है। स्वच्छता सर्वेक्षण में देरी के चलते पालिका भी सुस्त हो गई, जिस वजह से जगह-जगह कचरा उठान नहीं हो सका है। आलम यह है कि जब टीम आने वाली है तो कर्मचारियों को शहर को चमकाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
2023 में गिरी थी रामपुर की रैंकिंग
शहरों को स्वच्छता में रैंकिंग के लिए हर साल स्वच्छ भारत मिशन की टीम शहरों को सर्वे करती है। 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में रामपुर ने प्रदेश में 23वीं और देश में 164वीं रैंकिंग हासिल की थी। इसके बाद 2023 में रामपुर का प्रदर्शन काफी नीचे पहुंच गया और प्रदेश में 60वीं और देश में 291वीं रैंकिंग मिली। जबकि 2024 का सर्वे देरी की वजह से 2025 में हो रहा है।
टीम ने मंगलवार को मसवासी में किया सर्वे
दिल्ली से आई स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने मंगलवार की सुबह मसवासी में स्वच्छता सर्वेक्षण किया। जिसके बाद रात में टीम रामपुर में पहुंच गई। बुधवार से रामपुर शहर का सर्वे शुरू किया जाएगा।
सड़कों पर उतरी सफाई कर्मियों की टीम
शहर को स्वच्छ दिखाने के लिए पालिका ने शहर भर में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों की टीम को उतार दिया है। इसके साथ ही वाल पेटिंग भी कराई गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
संसाधन-- -
उपकरण संख्या
जेसीबी 6
ट्रैक्टर-ट्राली-- -- -8
रोड स्वीपिंग-- -2
कूडा गाड़ी-- 2
टैकर 3
पोकलैंड मशीन- 1
ठेलियां 45
-- -- -- -- -- -- --
मेन पॉवर
सफाई कर्मचारी :-
संविदा-परमानेंट-250
आउटसोर्स-500
-- -- -- -- --
वर्जन:-- -
स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आ रही है। शहर में यह टीम सर्वे कार्य पूरा करेगी और अपनी रिपोर्ट भेजेगी। इसके बाद रामपुर की रैंकिंग तय की जाएगी। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका

संसाधन
उपकरण संख्या
जेसीबी 6
ट्रैक्टर-ट्राली
रोड स्वीपिंग
कूडा गाड़ी
टैकर 3
पोकलैंड मशीन- 1
ठेलियां 45
मेन पॉवर
सफाई कर्मचारी :-
संविदा-परमानेंट-250
आउटसोर्स-500
वर्जन: