फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   city kotwal line hajir

निर्देशों का पालन न करने पर शहर कोतवाल लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
city kotwal line hajir
रामपुर। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन न करने और 10 नए अपराधियों को चिह्नित न करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल किशन अवतार को लाइनहाजिर कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि अगर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व अपराध की रोकथाम के लिए कार्य में ढिलाई बरती गई तो थाना प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप माफियाओं के चिह्नीकरण, महिला संबंधी अपराधों में कार्रवाई, महिला सुरक्षा व गोकशी के अपराध की रोकथाम से संबंधित मामलों को लेकर गोष्ठी कर बार-बार दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। इसके साथ ही समय-समय पर थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देशों की समीक्षा भी की जाती है । इस बीच समीक्षा के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली किशन अवतार द्वारा माफिया के चिह्नीकरण में ढिलाई बरतने, नए टॉप 10 अपराधियों को चिह्नित न करके पुराने रिकॉर्ड वालों को ही चिह्नित करने, प्रभावी कार्रवाई का कोई खाका तैयार न कर मात्र खानापूर्ति करने और महिला संबंधी अपराध पर ध्यान न देने व गोकशी संबंधी अपराधों की रोकथाम के अनुरूप कार्य न करने पर ढिलाई पाई गई। इस पर पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल किशन अवतार को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चेताया की अगर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व अपराध की रोकथाम में ढिलाई बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed