{"_id":"60e209898ebc3e54980805c5","slug":"cinema-hall-will-open-today-rampur-news-mbd394567694","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में आज से खुलेंगे हेल्थ क्लब, स्टेडियम जबकि सिनेमाहाल शुक्रवार से खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में आज से खुलेंगे हेल्थ क्लब, स्टेडियम जबकि सिनेमाहाल शुक्रवार से खुलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लंबे समय से बंद चल रहे सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम और स्टेडियम को सरकार ने पांच जुलाई से खोलने की अनुमति दे दी है। रामपुर में सोमवार से स्टेडियम, हेल्थ क्लब ही खुलेंगे जबकि सिनेमाहाल शुक्रवार से खुलेंगे। फिलहाल, ये 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा। कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता मिला तो सीधे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से सरकार ने अप्रैल माह में पूर्णतया: लॉकडाउन का एलान कर दिया था। ऐसे में सभी तरह की गतिविधियां बंद थीं। संक्रमण घटते ही सरकार ने धीरे-धीरे छूट देनी शुरू कर दी। बाजार पूरी तरह से खुलने के साथ ही सरकार ने 21 जून से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रेस्टोरेंट और मॉल को 50 फीसदी की क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी थी। इसके साथ ही पार्क, स्ट्रीट फूड के संचालन की भी अनुमति 21 जून से दे दी गई थी। सरकारी दफ्तरों में शत प्रतिशत उपस्थिति का नियम लागू कर दिया है।
अब पांच जुलाई से सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम और स्टेडियम भी खुल सकेंगे। नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा ने बताया कि सोमवार से सरकार के आदेशों के तहत सभी तरह के संस्थान खुलेंगे, लेकिन 50 प्रतिशत क्षमता रहेगी। इसके अलावा सरकार के सख्त निर्देश हैं कि सभी स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करनी होगी। यदि नियमों का उल्लंघन होता मिला, तो सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।