फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Christmas festival celebrated with great pomp across the district

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Christmas festival celebrated with great pomp across the district
रामपुर। विशेष प्रार्थना के बाद गुरुवार रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म का स्वागत किया। एक-दूसरे को बधाइयां दीं। शुक्रवार को जिले भर में क्रिसमस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर तक गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना, कैरोल सिंगिंग, प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित नाटकों के मंचन आदि का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर और केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए तो कई बच्चे प्रभु यीशु के जन्म गीतों पर नाचे भी।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व पर गिरजाघरों से लेकर गलियों और घरों तक मेरी क्रिसमस की बधाइयां गूंजी। क्रिसमस के पर्व पर शुक्रवार सुबह गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। अनुयायियों को प्रभु यीशु का संदेश सुनाया गया। प्रार्थना के बाद गिरजाघरों में ईसाई समाज के बच्चों और युवाओं ने प्रभुु यीशु के जन्म आदि घटनाओं का मंचन किया। नाचते हुए गिटार और ड्रम की धुन पर कैरोल सिंगिंग ने क्रिसमस की खुशियों में उत्साह के रंग भर दिए। सेंटाक्लॉज का रूप धरे अनुयायियों ने सबको गिफ्ट बांटे तो बच्चे नन्हे सेंटा क्लॉज के रूप में सजे-धजे नजर आए। गिरजाघरों से लेकर घरों तक क्रिसमस ट्री जगमगाता हुआ नजर आया। गिरजाघरों में गुरुवार रातभर क्रिसमस कार्यक्रम चलते रहे तो क्रिसमस पर्व की धूम शुक्रवार को भी दिन भर रही। गिरजाघरों में लगाई गई चरनी (बेथहलम का वह स्थान जहां यीशु का जन्म हुआ था) की झांकी को कैंडल से रोशन किया गया। अनुयायियों ने अपने परिजनों, मित्रों और रिश्तेदारों को मोबाइल फोन से मेसेज कर क्रिसमस डे की बधाइयां दीं। सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में पादरी महबूब मसीह ने शुक्रवार सुबह विशेष प्रार्थना कराई। इसके बाद सभी लोगों को केक वितरित किया गया। इसके बाद यूथ द्वारा गीत-संगीत प्रस्तुत किया गया। जिसमें मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा... आया मसीह चरनी में... तू आया है यीशु आया है... आदि गीत प्रस्तुत किए। इसके साथ ही कैथोलिक चर्च, द साल्वेशन आर्मी चर्च समेत अन्य गिरजाघरों में भी क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया और विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने दी क्रिसमस की बधाई
रामपुर। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने शहर के सभी चर्चा में जाकर क्रिसमस की बधाई दी और लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि रामपुर गंगा जमुनी तहजीब का शहर है। नवाबी दौर से ही यहां भाईचारा रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्षा धर्मेन्द्र देव गुप्ता, शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, शारिब अली खां, जगमोहन मोना, असलम सुल्तान, बिलाल खां, मोअज्जम खां, अंकुश अग्रवाल, दिव्यांश सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed