फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chills increased due to cold winds, relief from sunlight

Rampur News: सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, धूप से मिली राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chills increased due to cold winds, relief from sunlight
रामपुर। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। हालांकि तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है, लेकिन रोजाना ठंड बढ़ रही है। मंगलवार को दिनभर लोगों को ठंड महसूस हुई। दोपहर के समय तेज धूप से कुछ राहत मिली। अब मौसम विभाग ने दो दिन बाद तापमान में गिरावट के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



दिसंबर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। दो दिनों से दिन के समय भी सर्द हवाओं ने मौसम को ठंडा बना दिया। सुबह से 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। जिससे तेज ठंड का अहसास हुआ। सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद राहत मिल सकी। इस दौरान न्यूनतम तापमान छह डिग्री, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में कोहरे का असर बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दो दिन बाद तापमान में गिरावट के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed