फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Children made attractive turbans and were rewarded

Rampur News: बच्चों ने बनाई आकर्षक पगड़ी, किया गया पुरस्कृत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Children made attractive turbans and were rewarded
रामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शुक्रवार को पगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक पगड़ी बनाई। इसके बाद बेहतर पगड़ी बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि पगड़ी सिख की पहचान ही नहीं, बल्कि शान है। कहा कि छोटे-छोटे बच्चों का पगड़ी सीखना उनका सखी स्वरूप दिखता है। इस दौरान बच्चों को बेहतर पगड़ी बनाने के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल दी गई। पगड़ी प्रतियोगिता में पहला स्थान हर दिल सिंह, दूसरा स्थान इसप्रीत सिंह, तीसरा स्थान मनप्रीत सिंह, चौथा जगजोत सिंह, पांचवां हरमन सिंह, छठा जसकीरत सिंह और हरभजन सिंह को दिया गया।
विज्ञापन

प्रधान सरदार निर्मल सिंह, सच्ची सरदार मनमीत सिंह ने सभी बच्चों को सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जसपाल सिंह, गुरवंत सिंह ने कार्यक्रम का आरंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पगड़ी का महत्व बताया। इस मौके पर समिति का अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि बैसाखी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बाहर से आए रागी जत्था कीर्तनकार संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी चलेगा। इस मौके पर प्रधान निर्मल सिंह, सचिव सरदार मनमीत सिंह, अमरजोत सिंह, सेवा सिंह, मनजीत सिंह, प्रधान गुरबाज सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed