फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   childdren found corona positive

बड़ों की लापरवाही मासूमों पर भारी, 2 साल का मासूम भी कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
childdren found corona positive
रामपुर। आपकी लापरवाही आपके मासूमों पर भारी पड़ रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी निर्देशों का पालन बड़े नहीं कर रहे है और भुगतना बच्चों को पड़ रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो साल के मासूम से लेकर 11 साल तक के बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। ये सभी बच्चे कोरोना संक्रमित के संपर्क में आकर संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को हल्के में लेकर, शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन न कर लोग शासन-प्रशासन का नहीं बल्कि अपना नुकसान कर रहे हैं। नुकसान भी रुपये-पैसे का नहीं बल्कि जान जोखिम में डालने का नुकसान। बड़ों का मास्क न लगाना, हाथों को सैनिटाइज न करना, बेवजह बाहर घूमना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करना बच्चों को कोरोना संक्रमण की जद में ला रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जोकीराम की बगिया क्षेत्र में 4 साल और 12 साल के बच्चों, राजद्वारा में 2 साल, 5 साल और 9 साल के बच्चों, खारी कुआं में 11 साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें जाहिर है कि दो और चार साल के बच्चे तो घर के बाहर भी बिना माता-पिता या किसी अभिभावक के साथ ही गए होंगे या घर में रहकर वो बाहर से संक्रमित होकर आए परिजन के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed