फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   child injured due to china manjha

Rampur News: चीनी मांझे के चपेट में आकर बच्ची घायल, 12 टांके आए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
child injured due to china manjha
रामपुर। चीनी मांझे के चपेट में आकर पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी गर्दन में 12 टांके लगाने पड़े हैं।
विज्ञापन

वैसे तो जिले में चीनी मांझे की खरीद, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। लेकिन पुलिस-प्रशासन इस आदेश का कड़ाई से पालन नहीं कराता है। जब कोई हादसा हो जाता है तो पुलिस कुछ दिनों तक चेकिंग अभियान चलाती है, उसके बाद फिर से चीनी मांझे की बिक्री और इस्तेमाल शुरू हो जाता है। इसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को गंज थाना क्षेत्र के नानकार गांव निवासी वसीम बाइक से अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ आगापुर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। पांच साल की राबिया बाइक पर आगे बैठी हुई थी। रास्ते में ताशका के पास चीनी मांझा बच्ची की गर्दन में फंस गया। चीनी मांझे की चपेट में आने की वजह से बच्ची लहूलुहान हो गई। इसके बाद उसके पिता उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। बच्ची के गर्दन में 12 टांके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed