{"_id":"58d81ad74f1c1b14301a291b","slug":"chief-justice-of-jammu-and-kasmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के चीफ जस्टिस बने नवेद मियां के बहनोई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के चीफ जस्टिस बने नवेद मियां के बहनोई
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
जस्टिस बदर दुर्रेज अहमद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रपति डा. प्रणव मुखर्जी की सहमति से जस्टिस बदर दुर्रेज अहमद को भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। वह पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के दामाद और पूर्व मंत्री और विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बहनोई हैं।
देश के राष्ट्रपति रहे डा. फखरुद्दीन अली अहमद के बेटे जस्टिस बदर दुर्रेज अहमद दिल्ली हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस रह चुके हैं। उनकी मां बेगम आबिदा अहमद दो बार बरेली की सांसद रहीं थीं। जस्टिस बदर दुर्रेज की शादी रामपुर से सांसद रहे नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां की बेटी नवाबजादी सबा बेगम से हुई है। पूर्व मंत्री नवेद मियां ने बताया कि राष्ट्रपति की सहमति से भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय में संयुक्त सचिव राजेंद्र कश्यप की ओर से 24 मार्च को अधिसूचना जारी कर जस्टिस बदर दुर्रेज अहमद को जम्मू कश्मीर का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने का गजट किया गया है।
विज्ञापन
जस्टिस बदर दुर्रेज के मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से नवाब परिवार में खुशी का माहौल है। वह 31 मार्च को कार्यभार ग्रहण करेंगे। नवेद मियां की पत्नी बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो, पुत्र नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां और पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने जस्टिस बदर दुर्रेज अहमद को मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन