फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chickens died in poultry farm on second day too, investigation team formed

Rampur News: पोल्ट्री फार्म में दूसरे दिन भी मरीं मुर्गियां, जांच टीम गठित

Sat, 09 Aug 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 09 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Chickens died in poultry farm on second day too, investigation team formed
बिलासपुर। क्षेत्र के सीहोर गांव के जंगल में बने पोल्ट्री फार्म में बृहस्पतिवार की रात भी तमाम मुर्गियाें की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।एसडीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ शुक्रवार को भी पोल्ट्री फार्म पहुंचकर मरी हुई मुर्गियाें को गड्ढा खोदवाकर दबाया गया। एसडीएम के आदेश पर सीवीओ ने मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम गठित कर दी है। दो पुलिस कर्मी भी जांच होने तक मुर्गी फार्म पर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे ग्राम सीहोर, सिहोरा, हामिदनगर, जाफराबाद आदि गांवों के तमाम लोग भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम अरुण कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि ग्राम सीहोर स्थित पोल्ट्री फार्म में 14 हजार मुर्गियों के मरने के बाद बृहस्पतिवार की रात भी तमाम मुर्गियां मरी हैं। उनका आरोप था कि फार्म कर्मियों ने मुर्गियों को खुले में फेंक दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पोल्ट्री फार्म की मरी हुई मुर्गियों की बदबू खत्म नहीं हो रही है और न ही मक्खियां खत्म हो पा रहीं हैं, ऐसे में उनका जीना मुश्किल हो गया है। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच चल रही है। वह स्वयं पहुंचकर उनकी समस्या का निस्तारण कराएंगे। इसके बाद एसडीएम सीवीओ डॉ वेदपाल सिंह, डिप्टी सीवीओ डॉ अरविंद कुमार आदि के साथ पोल्ट्री फार्म पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से गड्ढा खोदवा कर मरी हुईं मुर्गियाें को दबबा दिया। एसडीएम ने पोल्ट्री फार्म कर्मियों को सेनीटाइजेसन करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि सीवीओ ने जिला स्तरीय सात सदस्यीय टीम मामले की जांच के लिए गठित की है। जांच होने तक दो पुलिस कर्मी पोल्ट्री फार्म पर मुस्तैद रहेंगे। बरेली भेजी गई मुर्गियों के मरने के नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने वर्ल्ड फ्लू से मुर्गियों के मरने की आशंका से इंकार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम से शिकायत करने वालों में कुलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह हुंदल, बलविंदर सिंह, जसवीर सिंह, दलजीत सिंह, करनदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed