फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chhote nawaab ke nikaah me gunja....

छोटे नवाब के निकाह की रस्म में गूंजा.. भूमि से आकाश तक रची है शादी

Tue, 05 Dec 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Tue, 05 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
chhote nawaab ke nikaah me gunja....
नवाबजादा अली मोहम्मद खां की शादी की रस्में अदा करते हुए राजघरानों की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को रौशनी और खुशियों के समंदर में डूबे नवाब के पारंपरिक नूरमहल से रामपुर सहसवान घराने के संगीत से सजा उस्ताद सखावत हुसैन का सुर गूंज रहा था ‘ यह सारा जग राजन तुमको दे मुबारकबादी, भूमि से आकाश तक रची है शादी।’ शहनाई की धुन भी गूंज रही थी। मौका था महफिल ए मीलाद का जो पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बड़े बेटे अली मोहम्मद खां उर्फ कहवान मियां की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


नवाबी खानदान में इसी सप्ताह होने वाली शादी का जश्न नूरमहल में शुरू हो गया है। रामपुर के शाही खानदान के वारिस नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बड़े पुत्र नवाबजादा अली मोहम्मद खां उर्फ कहवान मियां की इसी सप्ताह शादी होनी है। यह शादी कानपुर के उद्योगपति इकबाल जफर की बेटी शाजली जफर के साथ हो रही है। शादी के तमाम कार्यक्रम 7 दिसंबर से दिल्ली में होंगे, लेकिन सोमवार को नूरमहल से शादी की रस्मों का आगाज हुआ।
विज्ञापन


कुरान ख्वानी और महफिल ए मीलाद के साथ समारोह की शुरुआत हुई। सरगा छपाई और मांझा की रस्म धूमधाम से संपन्न हुई। इस दौरान नूरमहल में शहनाई की गूंज रही। दूल्हे की दादी पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पिता पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने मेहमानों का इस्तकबाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed