फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cheking for cuttu's aata

बाजार से कहां गया कुट्टू का आटा

Sun, 10 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
cheking for cuttu's aata
सिविल लाइंस क्षेत्र में कुट्टू के आटे का नमूना भरते एफडीए के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
कुट्टू का आटा खाने से डीएम की हालत बिगड़ने पर छापेमार अभियान पर निकली एफडीए की टीम को पूरे दिन में सिर्फ एक दुकान पर कुट्टू की आटा मिला। नवरात्र के दिनों में भी दुकानों पर विभाग को कुट्टू का आटा नहीं मिला, इससे समझा जा सकता है कि किस तरह की छापेमारी गई है। छुट्टी के दिन छापेमारी करने उतरी विभाग की टीम का दावा है कि एक दर्जन से ज्यादा दुकानें खंगाली, लेकिन महज एक दुकान पर ही कुट्टू का आटा मिला। फिलहाल टीम सिर्फ एक सैंपल भरकर ही वापस लौट गई। उनका कहना है कि सोमवार को फिर अभियान चलेगा।
विज्ञापन


नवरात्र शुरू हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मिलावट के खिलाफ अभियान नहीं चला। शनिवार को कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने के बाद डीएम और उनकी पत्नी की हालत बिगड़ी तो खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम हरकत में आ गई। आलाधिकारी की हालत बिगड़ने पर रविवार को छुट्टी के दिन भी छापेमारी करनी पड़ी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इतनी सक्रियता से छापेमारी की दिनभर में उन्हें सिर्फ एक दुकान परकुट्टू का आटा मिला, जबकि नवरात्र चल रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों में लगभग हर दुकानों पर इसकी बिक्री होती है। दोपहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम निरीक्षक विजेंद्र सिंह और अरविंद कुमार के नेतृत्व में सिविल लाइंस क्षेत्र पहुंची। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सीताराम जनरल स्टोर पर छापा मारा। कुट्टू के आटे की सैंपलिंग की। इसके बाद टीम ने गुरुद्वारा रोड की छह दुकानों, ज्वालानगर में आगापुर रोड स्थित दुकानों पर भी छापेमारी की। मजे की बात किसी भी दुकान पर अफसरों को कुट्टू का आटा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम पूरे दिन में सिर्फ एक सैंपल लेकर वापस लौट गई। विभाग के अभिहित अधिकारी डा. मन लाल के मुताबिक एक ही दुकान से कुट्टू के आटे का सैंपल लिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को ज्वालानगर में जब कुट्टू का आटा नहीं मिला तो दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जारी लाइसेंस ही चेक कर लिया। आगापुर रोड स्थित दो दुकानदार योगेश कुमार और राकेश के पास लाइसेंस ही नहीं था। फूड इंसपेक्टर विजेंद्र सिंह के मुताबिक अब इन दोनों को लाइसेंस बनवाने के लिए आदेश दिए जाएंगे। इसके लिए नोटिस भी जारी किया जाएगा। साथ ही चालान भी होगा।


भले ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बाजार में कुट्टू का आटा नहीं मिला। हकीकत ये है कि रामपुर की बाजार में मिलावटी कुट्टू के आटे की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। नवरात्र में कुट्टू के आटे का सेवन फलाहार के रूप में किया जाता है। मिलावटखोर चंद सिक्कों के मुनाफे में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। बाजर में ब्रांडेड कंपनियों के साथ ही खुले में भी कुट्टू के आटे की बिक्री की जा रही है। कई दुकानदारों ने अपने घर में ही पैकिंग कर आटे की बिक्री शुरू कर दी है। ये बात अलग है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बाजार में कुट्टू का आटा नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed