{"_id":"588b9c204f1c1b3e0fcf5ca1","slug":"checking-of-nomination-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी नामांकन पत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी नामांकन पत्रों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपु्र
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ामपुर में नामांकन कक्ष में नामांकनों की जांच करते अधिकारी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शनिवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी, जबकि नामांकन पत्रों की वापसी का काम 30 जनवरी को होगा। विधान सभा चुनाव के लिए इन दिनों नामांकन प्रक्रिया का दौर चल रहा है।
चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार तक नामांकन पत्र दाखिल करने का काम किया गया जो कि पूरा कर लिया गया। नामांकन पत्रों के दाखिल करने का काम पूरा हो जाने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच का काम शनिवार को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने बताया कि प्रशासन की तैयारियां पूर्ण है।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच में जो नामांकन गलत पाए जाएंगे उनका नामांकन खारिज होगा। उन्होंने बताया कि नाम वापसी के बाद जो प्रत्याशी मैदान में होंगे उन्हें नियमानुसार चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। नाम वापसी का काम 30 जनवरी को होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन