फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chaudhary Stone Crusher takes action against illegal soil mining

Rampur News: अवैध मिट्टी खनन पर चौधरी स्टोन क्रशर पर कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Stone Crusher takes action against illegal soil mining
रामपुर। डीएम ने शिकायत मिलने पर टांडा स्थित चौधरी स्टोन क्रशर में छापा मारा। छापे के दौरान क्रशर परिसर में अवैध गड्ढा खुदा पाया गया। डीएम ने क्रशर के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। क्रशर पर अवैध मिट्टी खनन के तहत जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि उनके मोबाइल में शनिवार को एक शिकायत आई थी। शिकायतकर्ता ने स्टोन क्रशर में अवैध गड्ढा खोदने की बात कही थी। डीएम ने खान अधिकारी को मौके पर भेजा। शिकायत सही पाई गई। इसके बाद डीएम ने देर शाम स्टोन क्रशर में छापा मारा। डीएम ने बताया कि क्रशर में अवैध गड्ढा खोदकर मिट्टी खनन किया गया है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। टीम गड्ढे की नपाई करेगी। इसके बाद चौधरी स्टोन क्रशर पर जुर्माना लगाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed