फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   charterd accountent die in an accident

हादसे में पीलीभीत के सीए की मौत, कोहराम

Mon, 22 Feb 2016 11:10 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
मिलक में रामपुर-बरेली रोड पर सोमवार को दुगनपुर गांव के सामने बाइकों की
विज्ञापन
टक्कर में सीए की मौत हो गई। वह दिल्ली से बाइक से घर जा रहा था। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम कराया है।


पीलीभीत जिले के थाना शेरामऊ उत्तरी क्षेत्र के फत्तेहपुर खुर्द गांव निवासी नीतीश दीक्षित (37) दिल्ली में चार्टर्ड एकाउंडेंट था। सोमवार को वह दिल्ली से रामपुर-बरेली रोड से अपने घर बाइक से जा रहे था। इस बीच हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के दुगनपुर गांव के सामने एक बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई।


बकौल प्रत्यक्षदर्शी अचानक एक बाइक सवार ने फोरलेन पर लगे कट पार से पार करने के लिए अपनी बाइक मोड़ दी। इस पर हादसा हो गया। हादसे के दौरान बाइक सवार सीए गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत ही जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के कुछ सदस्य मौत की सूचना पर पहुंच गए हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। हादसे में थाना शहजादनगर क्षेत्र के जादौंपुर गांव निवासी दूसरा बाइक सवार भी घायल हुआ है। उसको परिवार वाले मुरादाबाद केे एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed