फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chargesheet filed against Abdullah Azam in land grabbing case

Rampur News: जमीन कब्जाने के मामले में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Thu, 11 Jul 2024 04:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against Abdullah Azam in land grabbing case
रामपुर। फर्जीवाड़ा कर जमीन कब्जाने के एक मामले में पुलिस ने हरदोई जेल में बंद सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां और उनके दोस्तों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। कोर्ट ने इसे संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को 24 जुलाई को तलब किया है।
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर जमीन कब्जाने का यह मामला शहर कोतवाली में घाटमपुर के लेखपाल ने दर्ज कराया था। आरोप था कि अब्दुल्ला आजम और उनके दोस्तो ने दस्तावेजों में हेराफेरी कर श्रेणी परिवर्तन की और भूमि की खरीद फरोख्त की। इससे हरित पट्टी को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। कोर्ट ने इस चार्जशीट को संज्ञान में ले लिया है। कोर्ट ने इस मामले में अब्दुल्ला आजम समेत चारों आरोपियों को कोर्ट ने तलब किया है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 24 जुलाई को होगी। यहां बताते चले कि सपा नेता अब्दुल्ला आजम दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में हरदोई जेल में सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed