फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Charges framed against Azam family in 22 cases of taking over farmers' land

Rampur News: किसानों की जमीन कब्जाने के 22 मुकदमों में आजम परिवार पर आरोप तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against Azam family in 22 cases of taking over farmers' land
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन कब्जाने के 27 मामलों में से 22 मामलों में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट ट्रायल) कोर्ट ने सपा नेता आजम खां, उनके परिवार के चार सदस्यों और चमरौवा के सपा विधायक नसीर खां समेत 12 लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। कोर्ट ने गवाहों को तलब करते हुए सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय कर दी है।अब्दुल्ला आजम दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सात साल की सजा काट रहे सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। किसानों की जमीन कब्जाने के मामलों में उनके परिवार पर आरोप तय हो गए हैं। 2019 में अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज निवासी किसान हनीफ, जुम्मा, कल्लन, यासीन, रफीक, बंदे अली, नब्बू, भुल्लन, शरीफ, मुस्तकीन, अमीर आलम, नामे अली, अबरार, नजाकत, मतलूब, असरार, मोहम्मद आलिम, जाकिर की ओर से अजीमनगर थाने में 27 मुकदमे दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन

इन मुकदमों में किसानों ने आरोप लगाया था कि जौहर यूनिवर्सिटी के लिए उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर लिया गया। उनको बंधक बनाया गया और जमीन की कीमत दिए बिना ही बैनामा करा लिया गया। इस मामले में सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा, बेटे अदीब आजम, अब्दुल्ला आजम, बहन निखहत अखलाक, चमरौवा विधायक नसीर अहमद खां, तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन, थानाध्यक्ष कुशलवीर सिंह, जकी उर रहमान सिद्दीकी, मुश्ताक अहमद सिद्दीकी, फसी जैदी, लेखपाल आनंदवीर सिंह आरोपी हैं।
विज्ञापन

सभी मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) के जज शोभित बंसल ने आरोपियों द्वारा पेश किए गए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया और सभी आरोपियों पर आरोप तय कर दिए। साथ ही कोर्ट ने गवाहों को तलब किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी। सुनवाई के दौरान सपा विधायक नसीर अहमद खां और लेखपाल आनंदवीर कोर्ट में पेश हुए, जबकि शेष आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
जमीन कब्जाने के 22 मुकदमों में बृहस्पतिवार को कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं। ये मुकदमे आलियागंज के किसानों ने अजीमनगर थाने में दर्ज कराए थे। कोर्ट ने गवाह को तलब किया है। इस मामले की सुनवाई 18 अप्रैल को होगी। - अमरनाथ तिवारी, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी

--------------------------------
पूर्व थानाध्यक्ष पर 15 और लेखपाल पर तीन मामलों में आरोप तय
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी के मुताबिक अजीमनगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष कुशलवीर सिंह के खिलाफ 15 मामलों में आरोप तय किए गए हैं, जबकि लेखपाल आनंदवीर के खिलाफ तीन मामलों में आरोप तय किए गए हैं।


---------------------------------------
27 मामलों की एक साथ हो सुनवाई
सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी तजीन फात्मा, बेटे अब्दुल्ला आजम, रिटायर्ड सीओ आले हसन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि 27 मामलों की सुनवाई एक साथ की जाए। कोर्ट ने इस मामले में अभियोजन से रिपोर्ट मांगी है।


----------------------------------
अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में अब आठ को होगी सुनवाई
रामपुर। पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में बृहस्पतिवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई आठ अप्रैल को होगी।
बृहस्पतिवार को अब्दुल्ला के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट रखने का मामला दर्ज कराया था। फिलहाल यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी एवं शहर विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले की सुनवाई आठ अप्रैल को होगी।

-------------------------------
डूंगरपुर मामले में अब दस को सुनवाई होगी
रामपुर। सपा नेता आजम खां पर दर्ज डूंगरपुर बस्ती के मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हुई। अब इस मामले की सुनवाई 10 अप्रैल को होगी। यह मामला एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन है। डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने और मारपीट के 12 मुकदमे आजम खां पर दर्ज हुए थे। इनमें से दो मामलों में सपा नेता आजम खां बरी हो चुके हैं, जबकि एक मामले में सजा हो चुकी है। इस मामले में भी कोर्ट में अंतिम बहस चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed