फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   change baby

बच्चा बदलने पर हंगामा 

Sun, 23 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए परिवार के  लोगों ने  महिला  अस्पताल में हंगामा किया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव मिलक चिकना निवासी  मनोज ने अपनी पत्नी पूनम को शुक्रवार को महिला अस्पताल में भर्ती कराया  था। जहां उसने  शनिवार की शाम को एक बच्चे को जन्म दिया था।  परिवार के लोगों का कहना  है कि वहां की डाक्टर ने चार किलो के बच्चे का वजन होना बताया था। लेकिन  उनके हाथ में दो किलो की एक लड़की हाथ में दे दी। यह देखकर परिवार के लोगों का गुस्सा चढ़ गया।  

महिला अस्पताल के लोगों पर बच्चा बदलने  का आरोप लगाते हुए  अस्पताल के अंदर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में मामले  की जानकारी  मिलने पर पुलिस वहां पर पहुंच गई।  जहां सारा मामला बताया। बाद में पुलिस को तहरीर दे दी है।  परिवार के लोगों का कहना है कि यहां के डाक्टरों ने उनकी पत्नी का अल्ट्रासाउड छीनकर रख  लिया। परिवार के लोगों का कहना है यहां के डाक्टर पूनम का इलाज सही से नहीं कर रहे हैं।  जिससेे उसकी हालत बिगड़ रही है।
विज्ञापन


 पुलिस भी  उनका साथ नहीं दे रही है। उधर जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed