फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chairman of sunni central wakf recached in the case o f azajm

Rampur News: सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने आजम खां के खिलाफ दर्ज तीन मुकदमों दी गवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
chairman of sunni central wakf recached in the case o f azajm
रामपुर। यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों की सुनवाई शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर अहमद फारुकी ने गवाही दी। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इन मामलों की अगली सुनवाई एक फरवरी को होगी।
विज्ञापन

2019 में सपा नेता आजम खां, पूर्व सीओ आले हसन, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में 12 मुकदमे दर्ज हुए थे। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था।इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ बकरी चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में सुनवाई हुई। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर अहमद फारुकी ने कोर्ट पहुंचकर इन मामलों में अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई एक फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed