{"_id":"62b8a9459f7914424227da26","slug":"central-minister-nakvi-told-after-counting-rampur-news-mbd432708128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर लोकसभा उपचुनाव भाजपा की सपा से पहली सीधी लड़ाई में एतिहासिक जीत : नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर लोकसभा उपचुनाव भाजपा की सपा से पहली सीधी लड़ाई में एतिहासिक जीत : नकवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लोकसभा उप चुनाव के परिणाम पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ये पहली बार था जब भाजपा और सपा की सीधी लड़ाई थी। कोई अन्य राजनीतिक दल चुनावी मैदान में नहीं था। इसमें भाजपा की ऐतिहासिक जीत साबित करती है कि हर वर्ग में भाजपा की विश्वसनीयता और विश्वास बढ़ा है।
केंद्रीय मंत्री ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि मतदान की तारीख से पहले मतदान के लिए जब वो रामपुर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के उन लोगों से भी बात की थी जो पंचायत प्रतिनिधि हैं। सभी को पूरे मनोयोग से भाजपा प्रत्याशी के लिए मतदान करने के लिए कहा गया था। साथ ही हमारे प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी का संपर्क भी अच्छा था।
नकवी ने कहा कि ये बहुत ही ऐतिहासिक विजय है। पहली बार भाजपा और सपा सीधी लड़ाई में थी, जिसमें कोई अन्य बड़ा राजनीतिक दल नहीं था। ऐसे में भाजपा की जीत साबित करती है कि सभी वर्ग के लोगों में भाजपा की विश्वसनीयता और विश्वास मजबूत हुआ है और ये आगे भी मजबूत होगा। मतदान व उसके बाद भी सपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि सभी लोगों के लिए जीत का ग्लैमर होना चाहिए और हार का ग्रेस होना चाहिए। एक चीज साफ है कि चुनाव में हार या जीत होती है, ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जनादेश का सभी लोगों को सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
उप चुनाव प्रचार में अखिलेश यादव रामपुर नहीं आए और प्रत्याशी भी सपा नेता आजम खां के परिवार से नहीं था, क्या इसका भी असर पड़ा? इस सवाल के जवाब पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की कौन आया, कौन नहीं। भाजपा लड़ रही थी तो कमल का फूल और सपा लड़ रही थी तो साइकिल थी। इसको लेकर कोई बहानेबाजी बनाए तो अलग बात है। इसके साथ ही नकवी ने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि रामपुर लोकसभा उप चुनाव में भाजपा की विजय प्रधानमंत्री के समावेशी विकास और मुख्यमंत्री के सर्वस्पर्शी सुरक्षा, सशक्तीकरण पर एक बार फिर जनता की मुहर है। रामपुर की जनता, कार्यकर्ताओं, नेतृत्व का शुक्रिया, मुबारकबाद। घनश्याम सिंह लोधी जी को बधाई।