फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Celebrated the birthday of former CM Mayawati

Rampur News: पूर्व सीएम मायावती का जन्मदिन मनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birthday of former CM Mayawati
रामपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान गीतों के जरिए मायावती के शासन काल को याद किया गया और अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

बसपा के मुरादाबाद मंडल के प्रभारी सतपाल सिंह पीपला ने कहा कि मायावती ने प्रदेश की मुख्यमंत्री रहते हुए जो कार्य किए, उसे लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक जिले में हजारों लोगों को कांशीराम आवास योजना के तहत मकान दिए। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का गठन किया और सावित्रीबाई फुले योजना लागू की पेंशन गरीबों को दी गई। उन्होंने कहा कि आज देश में आरक्षण को खत्म करने की साजिश की जा रही है। कहा कि अब देश व प्रदेश के दलित मुस्लिम पिछड़ों को एक होना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर संसार सिंह सागर ने कहा कि किसी पार्टी से गठबंधन की बजाय दलित मुस्लिम व पिछड़ों का गठबंधन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की चाल को समझना चाहिए। इस अवसर पर बसपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार निरंकारी ने कहा कि वह सभी साथियों को धन्यवाद देते हैं कि इतनी ठंड में भी मायावती के जन्मदिन मनाने के लिए लिए यहां पर एकत्र हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सागर, खान सदाकत हुसैन, हबीबुर रहमान, रमेश श्रीवास्तव, राजेश, प्रकाश सैनी, सरजू भास्कर, महेंद्र सागर, उस्मान अली, सुशील सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed