{"_id":"61044dbc8ebc3e789e061c50","slug":"cbse-result-rampur-news-mbd397595590","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट देख खुशी से झूम उठे बच्चे, छात्र छात्राओं ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट देख खुशी से झूम उठे बच्चे, छात्र छात्राओं ने मचाया धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सीबीएसई का 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और सहपाठियों के साथ मिलकर पास होने की खुशी मनाई।
शुक्रवार को सीबीएसई ने जैसे ही इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया, वैसे ही छात्र-छात्राओं ने रिजल्ट देखना शुरू कर दिया। किसी ने मोबाइल पर तो किसी ने लैपटॉप-कंप्यूटर के साथ ही साइबर कैफे और स्कूल जाकर रिजल्ट देखा। इतना ही नहीं बच्चों ने मंदिरों में जाकर प्रसाद भी चढ़ाया और अपने शिक्षकों व माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। सभी छात्र छात्राओं को एक मानक बनाकर प्रोन्नत कर दिया था। अच्छे रिजल्ट की वजह से शिक्षकों, स्कूल संचालकों व छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल था। जैसे ही सीबीएसई की साइट पर रिजल्ट अपलोड हुआ। उसके बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिलते चले गए। हर तरफ खुशी का माहौल था। परिणाम घोषित होने के बाद से घरों, कॉलोनियों, परिवार व स्कूलों में खुशी का माहौल था। जिले में सीबीएसई मान्यता प्राप्त कई स्कूलों में परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही बच्चे पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा परिणाम ने विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। छात्रों के चेहरों पर खुशी की चमक दिखाई दे रही थी। बच्चे मारे खुशी के फूले नहीं समा रहे थे। पास होने की खुशी में मिठाइयां खाने और खिलाने का दौर देर शाम तक चलता रहा। कोरोना संक्रमण के चलते दोस्त एक दूसरे को व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीट कर बधाई दे रहे थे। अभिभावकों में भी खासी खुशी देखी जा रही थी।