{"_id":"657cbf60db54d06ebd0f35b4","slug":"cbse-6200-students-will-appear-for-the-exam-in-the-district-rampur-news-c-282-1-rmp1003-12026-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : जिले में 6200 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : जिले में 6200 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गईं हैं। 15 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए जिले में 12 केंद्र प्रस्तावित हैं। इस बार छह हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। स्कूलों में परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे परीक्षाओं के दौरान चालू रहेंगे, सीबीएसई की ओर से स्कूलों को गाइडलाइन भी मिल चुकी है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम विगत दिनों जारी कर दिया गया था। इसके बाद स्कूलों में सिलेबस को तेजी से पूरा करवाया जा रहा है। परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। ग्रीनवुड सीनियर सेंकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य व जिला नोडल अधिकारी एनके तिवारी ने बताया कि सीबीएसई की गाइडलाइन के आधार पर परीक्षाएं होंगी। प्रतिदिन परीक्षार्थियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति का डाटा सीबीएसई को भेजा जाएगा। इस परीक्षा में 10वीं में 3500 और 12वीं में 2700 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
-- -- -- -- -- --
एक जनवरी से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक जनवरी से शुरू होंगी और फरवरी तक चलेंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की सामग्री स्कूलों को भेजी जा चुकी है और स्कूल अपने स्तर से परीक्षाओं को पूरा कराएंगे। परीक्षाएं समाप्त होने से पहले परीक्षार्थियों के अंक सीबीएसई को भेजे जाएंगे। इस दौरान सीबीएसई की ओर से ऑब्जर्वर भेजे जा सकते हैं। फिलहाल डेटशीट आने के बाद परीक्षाओं की तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित हो चुकी है। जिले में 12 केंद्र बनाए हैं और इन पर 6200 बच्चे परीक्षा देंगे। प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी में शुरू होंगी। सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षाओं को संपन्न कराया जाएगा।
- एनके तिवारी, जिला नोडल अधिकारी, सीबीएसई