फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   caviate lodge in suprem court

शफीक अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई कैविएट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
caviate lodge in suprem court
रामपुर। स्वार विधानसभा सीट पर उप चुनाव कराए जाने के हाईकोर्ट के फैसले को सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम और चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में इन दोनों याचिकाओं पर छह नवंबर को सुनवाई हो सकती है। इस बीच स्वार नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन शफीक अंसारी ने इन दोनों याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट लगा दी है। अंसारी की याचिका पर ही हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को स्वार विधानसभा सीट पर उप चुनाव कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

स्वार विधानसभा सीट पर 2017 में सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम निर्वाचित हुए थे। उनके निर्वाचन को उस वक्त बसपा के प्रत्याशी रहे नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि 2017 के विधानसभा चुनाव का नामांकन दाखिल करते वक्त अब्दुल्ला आजम न्यूनतम आयु की सीमा की शर्त को पूरा नहीं करते थे। दिसंबर 2019 में हाईकोर्ट ने उनकी विधायकी रद्द करने का आदेश दिया था। अब्दुल्ला ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जो अभी विचाराधीन है। इस याचिका के लंबित होने की वजह से चुनाव आयोग ने स्वार विधानसभा की सीट पर उप चुनाव कराने का एलान नहीं किया था। इस मुद्दे को लेकर स्वार नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन शफीक अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने 22 अक्तूबर को चुनाव आयोग को स्वार विधानसभा सीट पर उप चुनाव कराने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के इस आदेश को अब्दुल्ला आजम और चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दी है। इस याचिका पर 28 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी, जिसके बाद इस मामले में छह नवंबर की तिथि अगली सुनवाई के तय की गई है। इस बीच शफीक अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट अब्दुल्ला आजम और चुनाव आयोग की ओर से दाखिल गई एसएलपी पर कैविएट दाखिल कर दी है। शफीक अंसारी ने बताया कि अपने अधिवक्ता के माध्यम से उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed