फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   caught fire in hardwere godown

आतिशबाजी से लगी भीषण आग में फुंका हार्डवेयर गोदाम

Tue, 01 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 01 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
caught fire in hardwere godown
रामपुर में रविवार की रात पुराने बस अडडे के पीछे पानी के हार्डवेयर गोदाम में लगी आग से उठती लपटें।

विज्ञापन

दीवाली पर छोड़ी गई आतिशबाजी से कई स्थानों पर आग लग गई। शहर में पुराने बस अड्डे के निकट पाश कालोनी से सटे एक हार्डवेयर के गोदाम में दस रुपये के राकेट में करीब दस लाख रुपये के वाटर टैंक जलाकर राख कर दिए। करीब पांच घंटे तक प्लास्टिक के वाटर टैंक धू-धूकर जलते रहे। आग से कालोनी में रहने वाले लोगों की धड़कनें बढ़ी रहीं। दमकल की करीब दस गाड़ियों को आग बुझाने के लिए जुटाया गया, तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम तीसरी मंजिल पर होने के कारण दमकल कर्मियों को बुझाने में दिक्कतें आईं। आग लगने से अफरा तफरी मची रही। एसपी संजीव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। 

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के  राजद्वारा  निवासी   रामगोपाल की  रोडवेज के पीछे  से  हार्डवेयर की दुकान है। दुकान के ऊपर ही गोदाम है, जिसमें प्लास्टिक के पाइप और वाटक टैंक का स्टाक रहता है। रोजाना की तरह वे रविवार की शाम को दुकान बंद करके घर चले गए थे। पूरा शहर दीपावली के  मौके पर  आतिशबाजी छोड़ रहा था। अचानक कोई राकेट हवा में उड़ता हुआ आया और गोदाम में रखी प्लास्टिक की टंकियों में जाकर गिर गया।
विज्ञापन


धीरे-धीरे सुलगना शुरू हुई आग करीब दस बजे विकराल रूप धारण करके लपटें उठने लगीं। कुछ देर तक तो लोग दीवाली की आतिशबाजी के कारण कुछ समझ नहीं सके। जब ज्यादा लपटें उठीं तो दहशत फैल गई। पड़ोस में फ्रेंड्स कालोनी है, पाश कालोनी के बगल में आग की लपटें देखकर लोग घबरा गए। तुरंत किसी ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। कुछ देर में फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन गोदाम तीसरी मंजिल पर होने के कारण बुझाने में दिक्कत आई। सूचना  के बाद दुकान स्वामी भी वहां पर आ गए। जहां दुकान व स्टोर  की स्थिति देखकर उनके होश  उड़ गए।  आग   स्थिति को देखते हुए जिले की सभी गाड़ियां वहां बुला ली गईं। कुछ गाड़ियां मुरादाबाद से भी मंगानी पड़ीं। तब कहीं जाकर  रात करीब तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आग लगने से करीब दस लाख का नुकसान  होना बताया जा  रहा है। बाद  में मामले क जानकारी  मिलने  के बाद  एसपी संजीव त्यागी  पर पहुंच गए।   जिसके बाद  उन्होने खुद मौके पर खड़े होकर आग को बुझाने के दिशा-निर्देश  जारी किए।  समय रहते फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती तो आसपास  स्थित कुछ दुकानों में आग लग जाने के कारण बड़ा हादसा  सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed