{"_id":"6213d9460428204af86d3cda","slug":"caught-fire-in-fastfood-shop-rampur-news-mbd419552177","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्टफूड की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्टफूड की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। फास्ट फूड की दुकान में किसी ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे दुकान में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस संबंध में सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मझरा ताशका निवासी विजयपाल गांव के ही चौराहे पर फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे दुकान में धू-धू कर आग की लपटें उठने लगीं। दुकान में आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच तपने की वजह से दुकान में रखा गैस सिलिंडर भी फट गया। दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी डायल-112 पर दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। साथ ही दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाई। दुकान स्वामी विजयपाल ने बताया कि हादसे में उसका 1.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।