{"_id":"6a272193c6218648c707ee02","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-farmers-house-in-broad-daylight-rampur-news-c-15-1-mbd1058-920417-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दिनदहाड़े किसान के घर से नकदी और जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दिनदहाड़े किसान के घर से नकदी और जेवरात चोरी
Tue, 09 Jun 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव भूबरा मुस्तेहकम के मझरा सीतारामपुर में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई। खेत पर काम करने गए किसान के घर को निशाना बनाते हुए चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामप्रसाद सैनी रविवार को अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और घर के भीतर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक और अलमारी के ताले भी तोड़ डाले तथा उनमें रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए।
दोपहर बाद जब रामप्रसाद सैनी परिवार सहित खेत से लौटे तो मुख्य दरवाजे का टूटा ताला और घर के भीतर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित परिवार ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में चौकी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और ग्रामीणों से पूछताछ की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। उनका आरोप है कि पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था प्रभावी नहीं होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसी गांव में बीती 19 अप्रैल को भी दिनेश सैनी के मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए थे। आरोप है कि उस मामले में आज तक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई।
चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह ने चोरी की घटना से इनकार करते हुए बताया कि मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।