फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case registered against seven people from both sides following the firing incident.

Rampur News: फायरिंग में दोनों पक्षों के सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Jun 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven people from both sides following the firing incident.
मिलक। मिलक के ग्राम बेगमाबाद में कृषि भूमि विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग का आरोप है। इस घटना में बिलासपुर के सालापुर निवासी जतिंदर सिंह घायल हो गया। घायल पक्ष ने गुरिंदर सिंह, धनोरा निवासी रघुवीर सिंह उर्फ वीरा, कोलकाता निवासी जसविंदर सिंह सहित तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के गुरिंदरजीत सिंह ने टेमरा फार्म निवासी तिजिंदर सिंह, बेगमाबाद निवासी भूपेंद्र सिंह भट्टी व बलविंदर सिंह भट्टी तथा धनोरा निवासी कर्मजीत सिंह गिल पर आरोप लगाया। उनके अनुसार, इन लोगों ने जमीन कब्जाने की नीयत से फायरिंग की। सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed