फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Old BJP in-charges in the division replaced; new ones appointed.

Rampur News: मंडल में भाजपा के पुराने प्रभारियों की छुट्टी, नए की तैनाती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Old BJP in-charges in the division replaced; new ones appointed.
मुरादाबाद। भाजपा में परिवर्तन का दौर जारी है। प्रदेश और क्षेत्रीय कार्यकारिणी के बाद अब जिला प्रभारियों को भी बदल दिया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने मंडल से पुराने जिला प्रभारियों की छुट्टी कर दी है। मंडल के सभी जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती कर दी है। प्रभारियों में एमएलसी से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

भाजपा में बदलाव की शुरुआत मार्च महीने से हुई है। 16 मार्च को मुरादाबाद महानगर और दो अप्रैल को जिला कार्यकारिणी बदल दी गई थी। दोनों कमेटियों में बदलाव के साथ जातिगत संतुलन बनाने की कोशिश की गई। वहीं पदाधिकारियों के चयन को लेकर बड़े नेताओं में खींचतान भी देखने को मिली। जबकि 25 जून को प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने सत्येंद्र सिसौदिया की जगह नवाब सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया था। तीन सितंबर को क्षेत्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित की। इस कार्यकारिणी में मुरादाबाद और संभल जिले को जगह नहीं मिली थी। कहने के लिए मुरादाबाद की गीता शर्मा को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया था। इसके बाद जिला प्रभारियों को बदलने की बारी थी। पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि प्रदेश और क्षेत्र की पुरानी कार्यकारिणी के प्रभाव में बनाए गए जिला प्रभारी बदले जा सकते हैं। शनिवार को प्रदेश नेतृत्व की ओर से जिला प्रभारियों की सूची जारी की गई। जिसमें प्रदेश और क्षेत्र के परिवर्तन की पूरी छाप दिखी। मंडल के पुराने सभी छह प्रभारियों को बदल दिया गया है। छह नए प्रभारी तैनात कर दिए गए। इसमें एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का भी नाम शामिल है। मौजूदा प्रदेश मंत्री प्रमेंद्र जांगड़ा को मुरादाबाद महानगर और विकास अग्रवाल को मुरादाबाद जिले का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

000
ब्राह्मणों की नुमाइंदगी करने वाले हरिओम शर्मा मंडल की सियासत से ही बाहर
पहले क्षेत्रीय कार्यकारिणी से कर दिया गया था आउट
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। जिले से लेकर मंडल तक भाजपा में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पहचान बनाने वाले हरिओम शर्मा को मंडल की सियासत से ही बाहर कर दिया गया। पहले उन्हें क्षेत्रीय कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली। अब उन्हें मंडल से बाहर कर मुजफ्फरनगर का जिला प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के एक बड़े नेता के करीबियों में शामिल रहे हरिओम शर्मा पिछली क्षेत्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री रहे। साथ ही वह लंबे समय तक बिजनौर के जिला प्रभारी रहे। इस दौरन पार्टी ने बिजनौर में बेहतर प्रदर्शन किया। संगठन काफी मजबूत हुआ। ऐसा माना जा रहा था कि पार्टी में उनका कद बढ़ेगा। उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश में जगह नहीं मिली। साथ ही क्षेत्रीय कार्यकारिणी से भी बाहर हो गए। शनिवार को बिजनौर के जिला प्रभारी पद से भी हटा दिया गया। इकलौते ब्राह्मण चेहरा रहे हरिओम शर्मा को मंडल की ही सियासत से बाहर कर मुजफ्फरनगर का जिला प्रभारी बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मंडल में सत्यपाल सैनी का बढ़ा दायरा
मुरादाबाद। एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी का कद पार्टी में लगातार बढ़ रहा है। साथ ही मंडल की सियासत में उनका दायरा भी बढ़ रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी में दोबारा जगह बनाने में सफल रहे सत्यपाल सैनी को बिजनौर का जिला प्रभारी बनाया गया है।

000
जिले के दो नेताओं को जिला प्रभारी बनाया गया है। इसमें हरिओम शर्मा और सत्यपाल सैनी का नाम शामिल है। हरिओम शर्मा को मुजफ्फरनगर और सत्यपाल सैनी को बिजनौर का प्रभारी बनाया गया है। - गिरीश भंडूला, भाजपा महानगर अध्यक्ष
000
मंडल में किसे कहां का बनाया गया प्रभारी
जिला




पहले प्रभारी



अब प्रभारी
मुरादाबाद महानगर

माेहनलाल सैनी


प्रमेंद्र जांगड़ा
मुरादाबाद जिला


राजेश यादव



विकास अग्रवाल
बिजनाैर



हरिओम शर्मा



सत्यपाल सैनी
संभल




हेमंत राजपूत


डाॅ. चंद्रमोहन सिंह
अमरोहा



राजीव सिसोदिया


सत्येंद्र सिसाेदिया
रामपुर




राजा वर्मा


माेहित बेनीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed