फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case registered against 17 in Ghosipura firing case, six accused arrested

Rampur News: घोसीपुरा में फायरिंग मामले में 17 पर मुकदमा दर्ज, छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 06:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 17 in Ghosipura firing case, six accused arrested
मसवासी (रामपुर)। घोसीपुरा में शुक्रवार को आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों का न्यायालय में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चौकी क्षेत्र के गांव घोसीपुरा में रहीस के घर असलम व रशीद जटपुरिये के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पंचायत हो रही थी। पंचायत में रिजवान द्वारा शादाब के पिता अख्तर अली का फोटो खींचने को लेकर कहासुनी हो गई। इसको लेकर रिजवान ने शादाब को थप्पड़ मार दिया। इससे पहले की मामला बढ़ता पंचायत में बैठे अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा मामला निपटा दिया। शुक्रवार को गांव में एक परिवार के लोग उमराह करने जा रहे थे। उनके घर खाना खिलाने का प्रोग्राम चल रहा था। दावत में दोनों पक्षों के लोग भी शामिल हुए थे। बताते हैं कि दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि रिजवान पक्ष के निजाम, इमरान, सलीम, शाहरुख, सलमान व असगर अली व दूसरे पक्ष के शादाब, अख्तर अली पक्ष के भूरा, अज्जू, शमशाद, अमान, अनवर, रहीस व अरशद आदि लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों की और से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग पुलिस के सामने ही एक-दूसरे पर पत्थरबाजी व फायरिंग करते रहे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छह उपद्रवियों को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ उपद्रवी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए उपद्रवियों में शरीफ हाजी, अरशद, रहीस अहमद अली, सलीम अहमद, शादाब अली व निजाम शामिल हैं। चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया की दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। छह आरोपी पकड़े गए हैं, जिन्हें न्यायालय ने पेश किया गया, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed