{"_id":"68decc342132270f7b0f30a9","slug":"case-filed-against-two-for-gang-rape-of-a-teenager-rampur-news-c-282-1-rmp1022-154899-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो पर केस
Fri, 03 Oct 2025 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)। खेत पर भैंस के लिए चारा लेने गई किशोरी से गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सात जुलाई को उसकी 15 वर्षीय बेटी खेत पर भैंस के लिए चारा लेने गई हुई थी। तभी गांव के ही दो युवक उसकी बेटी को पकड़कर एक खेत में ले गए।
आरोप है कि युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बेटी के घर वापस न आने पर वह उसको देखने खेत की तरफ जाने लगी तभी रास्ते में रोती हुई बेटी ने उसको घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसने आरोपियों से मामले की शिकायत की तो आरोपी उसे और उसकी बेटी को धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद