फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case filed against three including Municipal Chairman's husband for assaulting councilor

Rampur News: सभासद से मारपीट में पालिकाध्यक्ष के पति समेत तीन पर केस

Wed, 11 Oct 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including Municipal Chairman's husband for assaulting councilor
टांडा। सोमवार को नगर पालिका में आयोजित हुई पालिका बैठक के बाद सभासद ने पालिकाध्यक्ष के पति समेत तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं पालिकाध्यक्ष के पति ने सभासद के आरोपों को सिरे से नकारते हुए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नं 11 से सभासद मोहम्मद रईस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वो सोमवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में गया था और नगर के विकास कार्यों से संबंधित विषय में नगर पालिका के अध्यक्ष पति हाजी सरफराज आलम से बातचीत कर रहा था लेकिन विकास कार्यों को लेकर कही बातें पालिकाध्यक्ष के पति बुरी लगी और उन्होंने संविदा कर्मी एहतराम अली तथा एक बाहरी व्यक्ति शाकिब से उसे मारने पीटने को कहा।
विज्ञापन

जिसके बाद दोनों लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर डंडों से मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी द। सभासद ने कहा कि बैठक में पालिकाध्यक्ष के पति का आना गैर कानूनी है और किसी बाहरी व्यक्ति को बैठक में नहीं होना चाहिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। उधर पालिकाध्यक्ष के पति हाजी सरफराज आलम ने कहा कि वो बैठक में मौजूद नहीं थे। सभासद पूरी तरह झूठ पर आधारित आरोप लगा रहे है। बैठक के दौरान कोई मारपीट नही हुई है। सभासद द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे है वो पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed