फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case filed against headmaster for molesting female teachers

Rampur News: शिक्षिकाओं से छेड़खानी में प्रधानाध्यापक पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against headmaster for molesting female teachers
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की दोपहर कुछ शिक्षिकाओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी व शोषण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एक शिक्षिका ने कोतवाली में प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। शुक्रवार की दोपहर विद्यालय की एक शिक्षिका ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी करने व शोषण करने आदि आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच तमाम शिक्षिकाएं एकत्रित हो गईं। पीड़ित शिक्षिका ने सभी को छेड़खानी की बात बताई। तभी प्रधानाध्यापक स्कूल से चले गए। बाद में सभी महिला शिक्षकों ने विद्यालय में हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि प्रधानाध्यापक द्वारा उन्हें बीते काफी समय से तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है, जिसके कारण वह लोग शिक्षण कार्य करने में काफी परेशानी महसूस कर रही हैं। सभी ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी करने व बेवजह परेशान करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिक्षिकाओं ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से भी फोन पर की। इसके बाद सभी शिक्षिकाएं कोतवाली पहुंच गईं। कोतवाली पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी मजहरूल इस्लाम को घटना के बारे में बताया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी, बदसलूकी करने, जान से मारने की धमकी देने आदि आरोप लगाए। इस दौरान कुछ लोगों ने देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराने का भी प्रयास किया, मगर वार्ता विफल रही।
विज्ञापन

पुलिस ने एक शिक्षिका की तहरीर पर प्रधानाध्यापक हरिराम दिवाकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं प्रधानाध्यापक ने बताया कि वह विद्यालय में वर्ष 2017 से तैनात हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाली शिक्षिका से निपुण कक्षा चलाने के लिए कहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत बताते हुए कहा कि ये रिपोर्ट दर्ज कराई गई रिपोर्ट शिक्षक संघ के चुनाव के चलते द्वेष भावना के तहत दर्ज कराई गई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed