फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cartridge Case: The debate of the defense could not be completed, the debate will be held again today

कारतूस कांड : पूरी नहीं हो सकी बचाव पक्ष की बहस, आज फिर होगी बहस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Cartridge Case: The debate of the defense could not be completed, the debate will be held again today
रामपुर। सूबे के चर्चित कारतूस कांड में मंगलवार को भी बचाव पक्ष की बहस पूरी नहीं हो सकी। बुधवार को फिर बचाव पक्ष की बहस होगी।
विज्ञापन

10 अप्रैल 2010 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर में रेलवे क्रासिंग के पास से एसटीएफ की टीम ने सीआरपीएफ के दो हवलदार विनोद और बिनेश पासवान को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए थे। आरोपियों से कारतूस, इंसास रायफल और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर इलाहाबाद पीएसी से रिटायर्ड एक दरोगा यशोदानंदन, मुरादाबाद पीटीसी के एक आर्मर नाथीराम सैनी समेत बस्ती,गोंडा, बनारस समेत कई जिलों से पुलिस व पीएसी के आरमोरर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश के बाद इस प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट विजय कुमार की कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से बहस की गई, लेकिन पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में आज(बुधवार) को भी बचाव पक्ष के अधिवक्ता कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed