{"_id":"589236084f1c1bc24ee81772","slug":"carpanter-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कारपेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कारपेंटर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी/रामपुर
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर- मिलक रोड पर तेज गति में जा रही एक कार ने बाइक सवार एक कारपेंटर को रौंद दिया, जिससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार को कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर जागीर निवासी मोहम्मद यासीन (25) पुत्र मोहम्मद हनीफ गांव में ही बढ़ई का काम करता था। बुधवार की अपराह्न करीब एक बजे वह बाइक से पड़ोस के गांव खानपुर जदीद निवासी एक किसी कारीगर को बुलाने उसके घर गया था। वह बाइक द्वारा अपने घर को वापस लौट रहा था। गांव से निकलते ही बिलासपुर- मिलक रोड पर बिलासपुर की तरफ से जा रही एक कार के चालक ने लापरवाही से बाइक सवार को रौंद दिया। इसके बाद चालक घटना को अंजाम देने के बाद कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर केमरी पुलिस व एंबुलेंस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में मिलक अस्पताल भेज दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई।
विज्ञापन