फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cabinet minister do apeal

हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी की हिंदू समाज भी करे निंदा : आजम

Wed, 09 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 09 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister do apeal
प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने मजहबी पेशवाओं के तौहीन की निंदा सभी धर्म के लोगों से करने की अपील की है। सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में आजम खां ने कहा कि किसी भी धार्मिक ग्रंथ या मजहबी पेशवा से किसी का क्या विवाद हो सकता है।
विज्ञापन



उन्होंने हिंदू समाज के लोगों से अपील की कि वह भी हजरत मोहम्मद साहब की शान में की गई गुस्ताखी की निंदा करें और धार्मिक एकता का देश को संदेश दें। बैठक में उन्होंने कहा कि जुलूस उनकी कोशिशों पर पानी फेरता है। वह भी उनके जज्बात थे। इसलिए कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन



हजरत मोहम्मद साहब को सहारनपुर के एक साहब ने जो कुछ कहा है क्या वह सही है? क्या हमें निंदा नहीं करनी चाहिए? कहा कि गीता-रामायण, गुरु ग्रंथ साहिब या कुरान से किसी का क्या विवाद। हजरत मोहम्मद साहब ने क्या किसी को तकलीफ पहुंचाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन अजहर अहमद खां, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, गुड्डू मसूद, फसाहत अली खां शानू, जफर कामरेड, विष्णु कपूर, शिवहरि गर्ग, आनंद प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed