फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   by election may effected on nikay election

उपचुनाव का परिणाम का निकाय चुनाव पर भी पड़ेगा असर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
by election may effected on nikay election
रामपुर। रामपुर विधानसभा सीट पर होन वाले उपचुनाव का परिणाम चाहे कुछ भी आए लेकिन एक बात तो निश्चित है कि इसका असर जिले की 11 निकायों के चुनाव पर भी पड़ सकता है। उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली पार्टी के प्रत्याशियों के हौसले जहां बुलंद होंगे। वहीं चुनाव में शिकस्त का सामना करने वाली पार्टी टिकट का एलान होने के बाद बगावत के बोले बोलने वाले नेताओं पर कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

रामपुर में होने वाले उपचुनाव में मुकाबला भाजपा और सपा के बीच होना तय है। निकाय चुनाव में भी ये दोनों पार्टियां एक भी फिर से आमने-सामने होंगी। हालांकि निकाय चुनाव में कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी सहित अन्य कई निर्दलीय भी मैदान में होंगे। उपचुनाव के परिणाम का असर भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं पर पड़ेगा। जिस के हिस्से में जीत आएगी उसके कार्यकर्ता निकाय चुनाव में भी अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हालांकि निकाय चुनाव के समीकरण कुछ अलग होते हैं। वहां स्थानीय मुद्दे ज्यादा हावी होते हैं। कुछ स्थानीय उम्मीदवार भी अपने व्यक्तिगत रसूख के बल पर निकाय चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हैं। राजनीति के जानकारों की माने तो रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद रामपुर नगरपालिका परिषद का चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि यह नगरपालिका परिषद जिले में सबसे बड़ी है और पिछले दस सालों से इस पर सपा का कब्जा है। रामपुर नगरपालिका परिषद का अध्यक्ष बनने का ख्वाब कई राजनीतिक दलों के नेता देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed