{"_id":"680556ae979648f96f0cdb31","slug":"buses-are-not-running-due-to-lack-of-drivers-there-is-problem-on-local-routes-rampur-news-c-282-1-rmp1001-143891-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चालकों की कमी से नहीं चल रही बसें, लोकल रूटों पर हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चालकों की कमी से नहीं चल रही बसें, लोकल रूटों पर हो रही दिक्कत
Mon, 21 Apr 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। परिवहन निगम में चालक व परिचालकों की कमी से 18 बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है,जिसकी वजह से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह ज्यादातर बसे लोकल रूटों पर ही संचालित होती हैं। लंबे रूटों पर चालक-परिचालकों को भेजने के चलते इन रूटों पर भी बसें नहीं जा पा रही है। इसका पूरा फायदा इको, टेंपो और डग्गामार उठा रहे हैं।
रामपुर रोडवेज डिपो पर कुल 94 बसें हैं, जिसमें से इस समय 76 बसें ही संचालित हो पा रही हैं। जबकि चालक-परिचालकों की कमी के चलते 18 बसें डिपो पर खड़ी हैं। खड़ी बसों में कई लोकल रूट की भी है, जो कि चालक-परिचालकों के अभाव में नहीं चल पा रही हैं। बताया जा रहा है कि लंबे रूटों पर ही चालक-परिचालक पूरे नहीं पड़ रहे हैं, जिस पर इन रूटों पर गाड़ियां दौड़ाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि बरेली, दिल्ली, मुरादाबाद की बसें कई जगह पर स्टापेज देकर यात्रियों को सफर करा रही है, लेकिन इस समय रामपुर में स्वार, मिलक, धमौरा, शहजाद नगर, शाहबाद समेत कई क्षेत्रों में लोग टेंपो, डग्गामार और इको में सवार होकर जा रहे हैं। वहीं 25 सवारी का कोरम भी पूरा न होना भी इसकी वजह बनी हुई है। वहीं लंबे रूटों पर भी दो चालक का प्रावधान है, लेकिन यहां पर भी एक चालक ही गाड़ियों को लाना ले जाना कर रहा है। एआरएम महेंद्र सिंह का कहना है कि चालक-परिचालकों की भर्ती के लिए प्रयास उच्चाधिकारी कर रहे हैं। कोशिश है कि बसों का संचालन बेहतर हो सके।
-- -- -- -- -- -- -