फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bus fell down,40 persons injured

Rampur News: तेज रफ्तार बस खड्डे में पलटी, 40 यात्री घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
bus fell down,40 persons injured

विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर शिकारपुर-महाराजपुर के निकट यात्रियों से लदी तेज रफ्तार निजी बस ओवरटेक करने के दौरान बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में लगभग 40 यात्रियों को हल्की चोट आई। इस दौरान बस की चपेट में आकर बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। नजदीक स्थित वन विभाग की चेकपोस्ट पर मौजूद वन कर्मियों व पुलिस चोटिलों को बाहर निकाला। सभी को उत्तराखंड बाजपुर के अस्पताल भेज दिया गया।
बुधवार दोपहर लगभग ढाई-पौने तीन बजे मुरादाबाद की और से आ रही तेज रफ्तार निजी बस शिकारपुर के निकट आगे चल रही कैंटर से ओवरटेक करने का प्रयास करते हुए बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई। बस की चपेट में आकर एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया लेकिन वह बदहवास हालत में अपनी क्षतिग्रस्त बाइक छोड़कर घर चला गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि बस पेड़ से टकरा कर रुक गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चीख पुकार सुनकर निकट स्थित वन विभाग की चेकपोस्ट से वन कर्मी और पुलिस आ गई जिसने घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उत्तराखंड के बाजपुर स्थित अस्पताल भेज दिया गया है। चोटिल यात्रियों के नाम व पते की जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed