फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bus collides with tractor-trolley, operator killed, 18 injured

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बस, परिचालक की मौत, 18 घायल

Thu, 06 Jun 2024 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 06 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with tractor-trolley, operator killed, 18 injured
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर मंगलवार देर चड्ढा पेपर मिल के पास हल्द्वानी से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर जा रही लकड़ी भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 17 यात्री व ट्रैक्टर चालक समेत 18 लोग घायल हो गए। जबकि बस परिचालक मनीष मिश्रा (40) की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पांच यात्रियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। जहां परिचालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन हल्द्वानी डिपो की एक बस मंगलवार रात करीब 11:30 बजे हल्द्वानी से दिल्ली जा रही थी। पुलिस के अनुसार, बस में चालक व परिचालक समेत 18 सवारियां सवार थीं। कोतवाली क्षेत्र की ईसानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में रुद्रपुर बिलासपुर मार्ग स्थित चड्ढा पेपर मिल के पास अचानक बस किसी अन्य वाहन से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस हाईवे पर रुद्रपुर की तरफ से रामपुर जा रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हाइसे में ट्रैक्टर चालक जिला बरेली के थाना देवरनियां के गांव अभयपुर निवासी अरबाज भी घायल हो गया। वह ट्रैक्टर-ट्राॅली से बरेली जिले के रिछा से लकड़ी लेकर रामपुर की मंडी जा रहा था। इस दौरान बस में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर ईसानगर गांव के तमाम लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से बस में सवार घायल सभी 18 लोगों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को एंबुलेंस के जरिए रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। घटना की सूचना पाकर रात में ही सीओ रवि खोखर व कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से बेहतर इलाज करने को कहा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक महेश, परिचालक मनीष मिश्रा, दीपक, राधा पत्नी जस्सी, ट्रैक्टर चालक अरबाज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां परिचालक मनीष मिश्रा की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती अन्य सभी घायल सवारियों को रात में ही उनके गंतव्य को भेज दिया गया। घटना की सूचना सभी घायलों के परिवार के लोगों को फोन के जरिए दे दी गई थी। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed