फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   budugt not alloted for pipe line for hospital

चार बार भेजा प्रस्ताव, फिर भी नहीं मिला नौ माह में पाइप लाइन इंस्टालेशन के लिए बजट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
budugt not alloted for pipe line for  hospital
रामपुर। जिला महिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना को मंजूरी मिली थी। इसके बाद 72 लाख रुपये से ऑक्सीजन प्लांट की मशीन भी आ गई लेकिन, 95 लाख से पाइपलाइन का काम न होने के कारण नौ माह से ये मशीनें शोपीस बनी हुई हैं। इस कारण अभी तक महिला अस्पताल के वार्डों में ऑक्सीजन सिलिंडरों से ही ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। ऐसा भी नहीं कि शासन को इसकी जानकारी न हो। स्थानीय अधिकारियों का दावा है कि पाइप लाइन का काम कराने के लिए 95 लाख रुपये के बजट की मांग को लेकर चार बार पत्र भेजा चुका है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में बेड और ऑक्सीजन की सबसे अधिक किल्लत सामने आई थी। ऑक्सीजन सिलिंडरों के लिए तो मारामारी मच गई थी। ऐसे में जिले में तीसरी लहर से निपटने के लिए ऑक्सीजन उपलब्धता के संसाधन बढ़ाने पर काम हुआ। इसके तहत जिला महिला अस्पताल में पांच सौ एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता के एक ऑक्सीजन प्लांट को मंजूरी मिली। मंजूरी के बाद 17 नवंबर 21 को 72 लाख रुपये ऑक्सीजन प्लांट की मशीन भी आ गई लेकिन, नौ माह का समय बीतने के बाद भी इस ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन कर वार्डों में बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसकी वजह ऑक्सीजन उत्पादन कर इसे वार्ड में बेड तक पहुंचाने के लिए पाइप लाइन का इंस्टालेशन का काम अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed