{"_id":"58ab42024f1c1b0a53b239fa","slug":"bsp-leaders-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से सपा आतंकित और उसके विरोधी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से सपा आतंकित और उसके विरोधी भी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से डीएम की शिकायत करने पहुंचे बसपाई। अमर उजाला
विज्ञापन
सपाइयों के बाद अब बसपा और भाजपा ने भी वोटों की गिनती में धांधली की आशंका जताई है। बसपाई और भाजपाई डीएम की शिकायत लेकर दिल्ली पहुंचे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर डीएम के स्थानांतरण की मांग की। आरोप लगाया कि नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां को जिताने के लिए डीएम नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। आरोप लगाया कि डीएम ईवीएम के साथ भी छेड़छाड़ करा सकते हैं।
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर की शिकायत कुछ दिन पहले सपाई कमिश्नर से कर चुके हैं। सपाइयों ने भी मतगणना में धांधली की आशंका जताई है। सपाइयों के बाद बसपाई भी डीएम की शिकायत लेकर दिल्ली पहुंचे। बसपा प्रत्याशी डा. तनवीर अहमद खां, नगर विधानसभा सभा अध्यक्ष महेश कुमार सागर के नेतृत्व में बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन
विज्ञापन
अधिकारी सपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां को किसी भी हालत में चुनाव जिताना चाहते हैं। इसके लिए वह नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। आशंका जताई कि जिला निर्वाचन अधिकारी के रहते ईवीएम भी सुरक्षित नहीं है। ज्ञापन में कहा है कि जिला निर्वाचन अधिकारी को 11 मार्च को होने वाली मतगणना से दूर रखा जाए। बसपाइयों ने मतगणना से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन
इधर, शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी शिव बहादुर सक्सेना ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि डीएम सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां के करीबी हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान सपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कहा कि इस तरह की शिकायतें पहले भी भेजी जा चुकी हैं,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में उन्होंने कार्रवाई कराने की मांग की है। साथ ही मतगणना में भी धांधली की आशंका जाहिर की है। कहा कि उनको यहा से हटवाया जाए। शिब्बू के बेटे आकाश सक्सेना ने बताया कि चुनाव आयुक्त ने उनकी शिकायत को सुना है। जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिया है।