{"_id":"578152014f1c1b6f0c7fd722","slug":"bsp-leader-told-inrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने दम पर चुनाव लड़ेगी बसपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने दम पर चुनाव लड़ेगी बसपा’
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बसपा अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। बसपा किसी से पार्टी से चुनाव में गठबंधन नहीं करेगी। स्वामी प्रसाद मौर्य और आरके चौधरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी में जो कचरा था, वो निकल गया। कचरा निकलने से बसपा अब और मजबूत हो गई है।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को रामपुर में बसपा विधायक यूसुफ अली की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह में मीडिया से मुखातिब थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसा कचरा निकल जाने से पार्टी और मजबूत हो गई। मौर्य पैसा लेने का जो आरोप लगा रहे हैं, वो सरासर गलत है। पहले वह खुद यह बताएं कि उनसे कितना पैसा लिया गया है?
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा और भाजपा मिलकर चार साल में प्रदेश में 400 से ज्यादा सांप्रदायिक दंगे करा चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियां प्रदेश में बड़ों दंगों को साजिश रच रही हैं। प्रदेश की जनता को इन दोनों ही पार्टियों से सर्तक रहने की जरूरत है।