फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bsp leader nasimuddeen told

‘बसपा की सरकार बनते ही यूपी से गुजरात भाग जाएंगे मोदी’

Thu, 02 Feb 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहबाद/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहबाद/रामपुर Updated Thu, 02 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
bsp leader nasimuddeen told
नसीमुद्दीन सिद्दी

विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में विकास के लिए बसपा की सरकार बनाना जरूरी है और दंगों से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा को रोकना भी जरूरी है। जब प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती बनेंगी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी से बोरिया बिस्तर समेटकर गुजरात भाग जाएंगे।

उन्होंने गुंडाराज से मुक्ति के लिए मुसलमानों से सपा को भी सबक सिखाने का आह्वान किया। वह बुधवार को बसपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने बिलासपुर बसपा प्रत्याशी प्रदीप गंगवार और चमरौवा प्रत्याशी अली यूसुफ अली के समर्थन में मतदान की अपील की। 
विज्ञापन


बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने नगर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा व पीएम मोदी को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने 2014 के लोक सभा चुनाव के दौरान लोगों को अच्छे दिन देने का भरोसा दिलाया था। चाय बेचने वाला होने की बात कही थी। लेकिन चाय बेचने वाले मोदी लोगों को परेशानियां बेच रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं चाय बेचने वाले के पास 80 करोड़ के कपड़े कहां से आए। यह कपड़े काले धन के हैं या सफेद धन। आज किसानों का मिलों पर करोड़ों रुपया बकाया है। वे अपने भुगतान के लिए परेशान घूम रहे हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी से परेशान व्यापारी वर्ग सपा और भाजपा को सबक सिखाएगा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कुंडा की घटनाओं का जिक्र करते हुए मुसलमानों से सपा व भाजपा से सावधान रहने की अपील की। सपा में आपसी विवाद को उन्होंने दामन पर लगे दाग मिटाने के लिए सियासी ड्रामा रचने की बात कही। साथ ही कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताते हुए कहा कि जो साथ चलेगा, वह भी डूब जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed