फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BSNL service disrupted for three hours; consumers left in distress.

Rampur News: तीन घंटे ठप रही बीएसएनएल सेवा, उपभोक्ता रहे बेहाल

Wed, 30 Sep 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
BSNL service disrupted for three hours; consumers left in distress.
रामपुर। बीएसएनएल की इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं मंगलवार सुबह करीब दस बजे अचानक ठप हो गईं। करीब तीन घंटे तक सेवा बाधित रहने से सरकारी और निजी दफ्तरों में जरूरी कामकाज प्रभावित रहा। कंप्यूटर पर ऑनलाइन काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्रॉडबैंड के साथ मोबाइल फोन की सेवा भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार, जिले में करीब 2500 ब्रॉडबैंड और लगभग 40 हजार मोबाइल उपभोक्ता हैं। पटवाई और शहर के श्रीराम चौक पर सड़क किनारे निर्माण कार्य के दौरान बीएसएनएल की कनेक्शन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं मुरादाबाद से आने वाली लाइन में भी खराबी आ गई। दोनों तरफ से आई समस्या के कारण शहर में कनेक्शन की सप्लाई प्रभावित हो गई। इससे दफ्तरों में इंटरनेट आधारित काम रुक गए। ऑनलाइन आवेदन, रिकॉर्ड अपडेट करने और अन्य जरूरी काम के लिए कर्मचारियों को सेवा बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। करीब एक बजे लाइनों की मरम्मत के बाद इंटरनेट सेवा बहाल हो सकी। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


वर्जनश्रीराम चौक के पास काम के दौरान लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं मुरादाबाद से आने वाली लाइन में भी खराबी थी। दोनों स्थानों पर टीम ने काम कर लाइनों को ठीक किया। करीब एक बजे इंटरनेट सेवा बहाल करा दी गई। मोबाइल सेवा भी सामान्य कर दी गई है। -त्रिनेंद्र सिंह, एजीएम-बीएसएनएल रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed