{"_id":"69825b9f4666f0a27f0b2692","slug":"brother-was-shot-for-rs-3-lakh-accused-arrested-rampur-news-c-282-1-smbd1025-163437-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तीन लाख रुपये के लिए भाई को मारी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तीन लाख रुपये के लिए भाई को मारी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बिलासपुर(रामपुर)। कोतवाली पुलिस ने किसान हरमीत सिंह की हत्या के नामजद आरोपी उनके सगे छोटे भाई नवनीत सिंह को मंगलवार की सुबह नैनीताल हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में फसल के तीन लाख रुपये न देने पर गोली मारकर हत्या की बात सामने आई है।
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह के अनुसार 26 जनवरी को कोतवाली के ग्राम डोहरिया निवासी हरमीत सिंह की गोली लगने से हत्या हो गई थी। मृतक की पत्नी गुरजिंद्र कौर के तहेरे भाई जगदीप सिंह निवासी ग्राम हामिदनगर ने 27 जनवरी को अपने मृतक बहनोई हरमीत सिंह के छोटे भाई नवदीप सिंह के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसके बाद पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने हरमीत का हत्यारोपी नवनीत सिंह उर्फ नवदीप सिंह को नवीन मंडी स्थित जीरो पॉइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी क्षेत्र से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
बकौल पुलिस ने हत्यारोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसके अपने भाई हरमीत सिंह पर करीब तीन लाख रुपये बकाया थे। वह रुपये देने के लिए टालमटोल कर रहा था। 26 जनवरी को भी रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान रुपये न देने पर तमंचे से चली गोली हरमीत को लग गई और उसकी मृत्यु हो गई। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने हत्या करने की वजह पैसों का लेनदेन बताया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।