फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Brother-in-law who went to bathe in Kosi river died by drowning

कोसी नदी में नहाने गए जीजा-साले की डूबकर मौत,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law who went to bathe in Kosi river died by drowning
रामपुर। मंगलवार दोपहर कोसी नदी में नहाने गए दो युवक व एक किशोर नदी में डूब गए। इसमें दो युवक गहरे पानी में डूब गए, जबकि एक किशोर किसी तरह बचकर निकलने में कामयाब रहा। उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश की गई, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के युवकों के शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

घटना थाना टांडा क्षेत्र की सैदनगर चौकी के प्रानपुर पुल की है। रामपुर के मछली बाजार निवासी मोहम्मद कलीम (27) के दिल्ली के यमुना विहार निवासी रिश्ते के साले मोहम्मद अयान (18) और फैजान (16) रामपुर आए हुए थे। मंगलवार को मोहम्मद कलीम अपने दोनों सालों अयान और फैजान के साथ प्रानपुर गांव में कोसी नदी में नहाने के लिए गया था। अपनी बाइक पुल के ऊपर खड़ी करने के बाद तीनों नदी की ओर जाने लगे। नदी किनारे कपड़े रखकर तीनों ने पानी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

गहराई अधिक होने के कारण तीनों कोसी में डूबने लगे। इस बीच फैजान किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहा। उसने नदी किनारे पर खड़े होकर शोर मचाया तो तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच स्थानीय गोताखोर दोनों युवकों को बचाने के लिए नदी में कूद गए। करीब एक घंटे के बाद गोताखोर मोहम्मद कलीम व मोहम्मद अयान को तलाश पाए, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन दोनों मृतकों के शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया रामपुर से नहाने के लिए आए दोनों के शव ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिए गए हैं। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिस पर दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed