{"_id":"6a5a92e9d09bca0e9c0d5a95","slug":"brother-and-sister-in-law-arrested-in-connection-with-young-mans-death-rampur-news-c-282-1-smbd1025-175721-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवक की मौत के मामले में भाई-भाभी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवक की मौत के मामले में भाई-भाभी गिरफ्तार
Sat, 18 Jul 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रुद्रपुर-काशीपुर रिंग रोड के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि 23 जून को ग्राम डिबडिबा की सेठी कॉलोनी निवासी दिवंगत अरविंद साहनी की पत्नी पूजा साहनी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 19 जून को जेठ सरवन साहनी और जेठानी रेखा साहनी ने अरविंद साहनी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। 22 जून को शाम करीब चार बजे उपचार के दौरान अरविंद साहनी की घर पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रुद्रबिलास चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सरवन साहनी और रेखा साहनी को शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे रुद्रपुर-काशीपुर रिंग रोड के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।